फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने दिए विकास कार्यों की गति बढ़ाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने दिए विकास कार्यों की गति बढ़ाने के आदेश
विज्ञापन

बुलंदशहर। विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए मंगलवार को मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान निराश्रित गोवंश को गोआश्रय स्थलों में संरक्षित के लिए सभी व्यवस्थाएं कराने की तारीफ की गई। पशु चिकित्साधिकारी को आदेश दिए गए कि गोशालाओं का नियमित भ्रमण करते हुए गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए समुचित उपचार कराने के आदेश दिए।
कृषि विभाग को निर्देशित किया कि जनपद में खाद के स्टॉक का भौतिक रूप से सत्यापन सुनिश्चित करते हुए खाद की उपलब्धता की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन में कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि योजना के अंतर्गत भूमि का चिन्हांकन होने के उपरांत कार्यदायी संस्था से डीपीआर के अनुसार कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। जिले में बरसात के दौरान होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए छिड़काव, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराया जाए। जनपद में खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी को रोकने के लिए निर्देशित किया गया कि कालाबाजारी करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। गेहूं क्रय केन्द्र से गेहूं उठान की स्थिति की समीक्षा करने पर डिप्टी आरएमओ द्वारा शत प्रतिशत गेहूं उठान के संबंध में जानकारी दी गई। जिन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता पर लेकर निस्तारण गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीसी में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय, सीएमओ, अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत भारती, नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह, डीएफओ, उप निदेशक कृषि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें