नगर के रोडवेज अड्डे से रवाना होती बसें। संवाद
बुलंदशहर। प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले के लिए बुलंदशहर, खुर्जा व सिकंदराबाद डिपो से कुंभ मेला स्पेशल बसें लगाई गईं हैं। लेकिन प्रयागराज जाने के लिए यात्री नहीं मिल रहे हैं। हालांकि तीनों डिपो की प्रतिदिन 10 से अधिक बस कौशांबी जाने के बाद प्रयागराज को रवाना हो रही हैं।
महाकुंभ में देशभर से प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिले से महाकुंभ को काफी संख्या में श्रद्धालुओं के जाने की संभावना देखते हुए तीनों डिपो से प्रतिदिन दो-दो बस को संचालित करने का निर्णय लिया गया है। यात्री अधिक होने पर दो-दो बसों को रिजर्व भी रखा गया, लेकिन तीनों डिपो पर पिछले पांच दिन से कोई भी यात्री प्रयागराज जाने के लिए नहीं आया।
ऐसे में बसों को कौशांबी भेजा गया। कौशांबी से तीनों डिपो की बसों को यात्रियों की संख्या के आधार पर सीधे प्रयागराज रवाना किया जा रहा हैं। निगम के अफसरों का कहना है कि एक भी यात्री के बस स्टैंड पर न पहुंचने पर बस सेवा शुरू नहीं की जा सकी है।