खुर्जा के जीटी रोड पर खुले पड़े गड्ढे। संवाद
खुर्जा। जीटी रोड, तहसील मार्ग व मंदिर मार्ग पर बिना अनुमति के कुछ लोगों ने यूनिपोल के लिए गड्ढे खोद दिए थे। इसमें अधिकारियों ने संज्ञान लिया तो वह कार्य बीच में रुक गया। अब यह गड्ढे राहगीरों के लिए हादसों का खतरा बन रहे हैं।
कुछ गड्ढों को भरते हुए वहां बोल्ट लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों की माने तो यूनीपोल लगाने का कार्य किया जाएगा। जिन स्थानों पर गड्ढे भरते हुए बोल्ट लगाए गए हैं। वहां से मुड़ते समय वाहनों के टायर पंक्चर हो रहे हैं, इससे हादसे का खतरा बन गया है। जिन गड्ढों को अभी ठीक नहीं किया गया है।
रात के समय इन गड्ढों में गिरकर वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं। सोमवार को मोहल्ला अहीरपाड़ा निवासी आकाश गुप्ता भी बाइक समेत खोदे गए गड्ढे में गिरकर घायल हो गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवानदास सिंघल का कहना है कि जीटी रोड पर किस कार्य के लिए गड्ढे खाेदे गए हैं। इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। यूनिपोल लगाने की अनुमति नहीं ली गई है।