फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किसान को बनाकर दिया फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के मामले में नगर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने साइबर कैफे संचालक की मदद से फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर किसान को दिया था।
विज्ञापन

एसएसपी को शिकायत देकर खानपुर गंटू निवासी गजराज सिंह ने बताया कि उनके दादा गंगाविशन निवासी गांव अलीपुर मुगलपुर हापुड़ की मृत्यु वर्ष 1974-1975 में नगर के एक निजी अस्पताल में हुई थी। उनकी ओर से पहले कोई भी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के लिए आवेदन नहीं किया गया था। उन्हें कोर्ट में दादा के मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता हुई। आरोप है कि उनके द्वारा दिए गए तथ्य के आधार पर नितिन सैनी निवासी मालागढ़ ने खुद को नगर पालिका कर्मचारी बताते हुए मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कराया। उन्हें जब प्रमाण पत्र पर संदेह हुआ तो उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर प्रमाणपत्र की जांच कराने की मांग की।
एक अगस्त 2024 को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा आख्या दी गई कि प्रमाणपत्र नगर पालिका द्वारा जारी नहीं किया गया था। ऐसे में आशंका जताई कि आरोपी ने किसी साइबर कैफे संचालक की मदद से उनके दादा का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर उन्हें दिया है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नितिन सैनी, तस्लीम और सुरेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें