नमामि गंगे मिशन के तहत गंगा स्वच्छता के लिए गंगा किनारे बसे 30 ग्राम पंचायतों मे चौपाल लगाई जाएगीं। चौपाल में ग्रामीणों को गंगा की स्वच्छता को लेकर जागरूक किया जाएगा। पंचायत राज विभाग ने अभियान के लिए गंगा किनारे बसे 30 गांवों को चिंहित किया गया है।
हर गांव में युवाओं की एक टोली का गठन होगा। टोली में शिक्षित युवक और युवतियों को तरजीह दी जाएगी। एक गांव की टोली दूसरे गांव में पहुंचकर पंचायत जोड़ेगी। युवाओं की टोली नुक्कड़ नाटक से गांवोें में स्वच्छता का संदेश भी देगी। टोली गांव गांव पहुंचकर ग्रामीणों को गंगा स्वच्छता के फायदे और गंदगी के नुकसानों को गिनाया जाएगा।