फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर लाखों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर लाखों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन

अनूपशहर/अहार/डिबाई/नरौरा/बुगरासी। गंगा दशहरा पर्व के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयघोष के साथ आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। गंगा घाटों पर बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए और भगवान सत्यनारायण का व्रत रखते हुए कथा का श्रवण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन, नगर पालिका व पंचायतों के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं की थीं।
बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बने गंगा घाटों पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। इस दौरान अनूपशहर के मस्तराम घाट, बवस्टर गंज गंगा रेती, नरौरा के गांधी घाट, बासी घाट, नरवर घाट, डिबाई के कर्णवास, राजघाट, अहार के अवंतिका देवी घाट पर श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ पहुंचकर स्नान कर पुण्य कमाया। इस दौरान जिले भर में एक हजार से अधिक स्थानों पर लोगों ने छबील लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया और भंडारे लगाए गए। नगर क्षेत्र में भारत विकास परिषद ने अल्पना हॉल, काला आम और भाविप सेवार्थ शाखा द्वारा अंसारी रोड पर शरबत वितरित किया। मस्तराम घाट पर गुरुग्राम निवासी एक वृद्ध को दौरा पड़ने पर मौके पर मौजूद एसडीएम वीके गुप्ता ने उस वृद्ध को अपनी गाड़ी से तुरंत सीएचसी में भर्ती कराकर उपचार कराया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए तैनात किए गए मजिस्ट्रेटों के अलावा पुलिस, सिंचाई विभाग, नगर पालिका के अधिकारियों ने व्यवस्थाएं बनाने के लिए कार्य किया। पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने श्रद्धालुओं को जाम से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाया। इसके अलावा घाटों पर लगाए गए मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी करते हुए चाट-पकोड़ियों का आनंद लिया।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन के कारण जाम से जूझे लोग
एनएच-9 पर रूट डायवर्जन के चलते क्षेत्र से निकलने बड़े वाहनों के चलते बुगरासी-भगवानपुर मार्ग पर पूरी रात जाम लगा रहा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जैसे-तैसे करके जाम खुलवाया। गंगा दशहरा पर्व के चलते एनएच-9 रूट का डायवर्जन होता है। बड़े वाहन भगवानपुर पुल से होते हुए वाया बुगरासी से निकाले गए। रात को लगे जाम से पुलिस ने सबक लेते हुए बृहस्पतिवार को स्थिति को सुचारू बनाए रखा।
विज्ञापन

कच्चे घाट पर स्नान करते डूबा किशोर
अनूपशहर के भृगुक्षेत्र आश्रम के सामने कच्चे घाट पर अपने साथियों के साथ स्नान करने पहुंचा 17 वर्षी हर्ष निवासी मोहल्ला पंजाबियान, सुभाष पार्क खुर्जा गहरे जल की चपेट में आकर डूब गया। किशोर के डूबने की सूचना पर अनूपशहर कोतवाली पुलिस तथा पीएसी के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पीएसी के जवानों व स्थानीय गोताखोरों की मदद से हर्ष का शव बरामद हुआ। हर्ष की मां कमलेश ने बताया कि हर्ष ने इसी वर्ष 10वीं की परीक्षा दी थी और जल्द ही उसका परिणाम आने वाला था। उसके पिता की पिछले वर्ष मौत हो गई थी। जिसके चलते अब घर में केवल उसकी मां और बहन बची हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें