फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: ब्रजघाट पर बढ़ा गंगा का जलस्तर, अस्थाई घाट जलमग्न; पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश का असर

Sun, 22 Mar 2026 11:51 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

जलस्तर बढ़ने का सीधा असर ब्रजघाट के अस्थाई घाटों पर देखने को मिला। गंगा किनारे बनाए गए कई अस्थाई घाट तेज बहाव के चलते जलमग्न हो गए हैं। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
ब्रजघाट पर बढ़ा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रजघाट स्थित गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से क्षेत्र में हलचल मच गई है। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा के बहाव में तेजी आई है। जलस्तर में करीब 10 से 15 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे नदी का रुख और अधिक प्रबल हो गया है।

विज्ञापन


जलस्तर बढ़ने का सीधा असर ब्रजघाट के अस्थाई घाटों पर देखने को मिला। गंगा किनारे बनाए गए कई अस्थाई घाट तेज बहाव के चलते जलमग्न हो गए हैं। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है, हालांकि अभी किसी प्रकार के खतरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, गंगा किनारे व्यवसाय करने वाले अस्थाई दुकानदारों ने भी सतर्कता बरतते हुए अपनी दुकानों को हटा लिया है। दुकानदारों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में इस तरह की स्थिति बनती है, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। बावजूद इसके, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने समय रहते यह कदम उठाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में प्रशासन से अपील की जा रही है कि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान से बचा जा सके। फिलहाल ब्रजघाट पर स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों में सतर्कता बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें