फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
गंगास्नान करते श्रद्धालु - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
छोटी काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

बुलंदशहर/अनूपशहर/नरौरा/अहार। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर छोटी काशी समेत जनपद के अन्य गंगा घाटों पर तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान डिबाई, अहार और बुगरासी, स्याना और नगर क्षेत्र में श्रद्धालुओं को जाम से जूझना पड़ा।
शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के मौके जनपद के श्रद्धालुओं के साथ अलीगढ़, मथुरा, आगरा, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना करते हुए गंगा मैया से सुख-समृद्धि की कामना की। अनूपशहर के जाह्नवी घाट, मस्तराम घाट और नरौरा, अहार और बुगरासी के भगवानपुर घाट के साथ ही कर्णवास में भी लोगों ने गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया। दोपहर बाद से श्रद्धालुओं ने अपने गंतव्यों को लौटना शुरू कर दिया। गंगा मेला सकुशल संपन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस बार जोन व सेक्टर व्यवस्था के चलते मुख्य गंगास्नान की व्यवस्था ठीक रही। गंगा पुल के नीचे इस बार गहरे जल के अंदर बैरिकेडिंग व प्रकाश का बंदोबस्त नहीं किया गया।
विज्ञापन

जाम से जूझे श्रद्धालु
वाहनों के दबाव के कारण नगर क्षेत्र समेत स्याना और डिबाई के महादेव चौराहे पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। मौक पर तैनात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे रहे। गंगा स्नान घाट मार्गों पर वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित करते हुए कस्बे के प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

बुगरासी में रोक दिए गए थे भारी वाहन
श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो और जाम की समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए भारी वाहनों को बुगरासी में ही रोक दिया गया था। जैसे ही श्रद्धालुओं की संख्या कम होती वैसे ही पुलिस आठ-दस वाहनों को एक साथ निकाल देती थी। इससे व्यवस्था बनी रही।
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान शांति पूर्वक संपन्न हुआ। कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं आई है। मेला क्षेत्र में कल तक फोर्स तैनात रहेगी।
- डॉ. प्रशांत भारती, एडीएम प्रशासन/मेला अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें