अखिल भारतीय किसान सभा व माकपा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मंगलवार को किसानों ने सभी कर्ज माफ करने की मांग को लेकर अगौता ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर पीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिला संयुक्त मंत्री जगवीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की कर्ज माफी को लटकाए हुए है। देरी के कारण किसानों पर देनदारी बढ़ रही है साथ ही केसीसी पर 13 फीसदी ब्याज देना पड़ रहा है। हिम्मत सिंह, नौशाद अली, सीताराम शर्मा, प्रेमसिंह, कैलाश सिंह, जसवीर सिंह, मतेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह आदि रहे।
वहीं स्याना में किसान, मजदूर व दस्तकारों के कर्जे माफ करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू बिजली कनेक्शनों पर मीटर लगाने सहित राशन में जरूरी वस्तु उपलब्ध कराने आदि मांगों का लेकर जुलूस निकाला गया। नंदलाल पाठक, जिला सचिव चन्द्रपाल सिंह, हरेन्द्र सिंह, योगेश त्यागी, नरेश शर्मा आदि ने भी विचार रखे।