फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो दिन में 78 कॉलेजों में हुए चार हजार दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। 78 कॉलेजों में दो दिन में चार हजार से अधिक प्रवेश हो चुके हैं। सोमवार को पहली मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश का अंतिम मौका है। इसके बाद सीसीएसयू की ओर से दूसरी मेरिट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए पहली मेरिट बृहस्पतिवार देर रात जारी कर दी थी। इस मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को सोमवर तक प्रवेश कराने के लिए समय दिया गया है। डीएवी पीजी कॉलेज, खुर्जा के एनआरईसी व अनूपशहर के डीपीबीएस डिग्री कॉलेज की बीए, बीकॉम व बीएससी की मेरिट हाई रही है। शुक्रवार से कॉलेजों प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई।
पहले दिन कॉलेजों में कम ही प्रवेश हुए। जबकि शनिवार को कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की लाइन लगी रही। शनिवार तक कॉलेजों में चार हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश हाे चुके हैं। बताया गया कि सबसे अधिक प्रवेश बीए में हुए हैं। जबकि बीएससी और बीकॉम में अभी कम ही प्रवेश हो सके हैं। संभावना है कि सोमवार या फिर दूसरी मेरिट जारी होने पर बीएससी और बीकॉम की प्रवेश प्रक्रिया भी रफ्तार पकड़ लेगी।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए जारी हुई पहली मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

सीटों का ब्योरा
- 78 कॉलेजों में 28,636 सीटों पर होना है प्रवेश
- कॉलेजों में विषयवार सीटों की संख्या

बीए - बीकॉम - गणित - बायो - सांख्यिकी - कृषि

13,134 - 5600 - 2020 - 1920 - 140 - 240

- प्रोफेशनल काेर्स की सीट : 5582
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें