फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी चेक लगाकर बैंक खाते से निकाले 1.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी चेक लगाकर बैंक खाते से निकाले 1.50 लाख रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित एक बैंक में उपभोक्ता के खाते में फर्जी चेक लगाकर 1.50 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने बैंक मैनेजर और कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोप है कि जिस चेक से रुपये निकाले गए, उक्त चेक संख्या का चेक उसकी चेक बुक में ही मौजूद है। आरोपियों ने क्लोन चेक बनाकर वारदात की है। एसएसपी ने देहात पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
नजीमपुरा भूड़ निवासी इंद्रकुमार गुप्ता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स की फर्म है। उनका एक खाता पंजाब नेशनल बैंक की यमुनापुरम शाखा में हैं। 14 दिसंबर 2021 को उन्होंने अपने खाते को चेक कराया तो खाते से नौ दिसंबर को 1.50 लाख रुपये निकाले जाने का पता चला। जिस चेक से रकम निकाली गई है, वह चेक संख्या बैंक द्वारा जारी चेक बुक में उनके पास मौजूद है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बैंक मैनेजर और कर्मचारी द्वारा मिलीभगत कर उनके खाते से 1.50 लाख रुपये निकाले गए हैं। इसका कोई मेसेज भी उनके मोबाइल पर नहीं आया है। इसकी शिकायत करने पर अभी तक बैंक की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एसएसपी ने कोतवाली देहात पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पूर्व में भी हो चुकी हैं वारदातें
क्लोन चेक के माध्यम से किसी के भी खाते से रुपये निकालने का चलन पिछले काफी समय से चल रहा है। शातिर ठग फर्जी चेक के माध्यम से बैंक से रकम निकाल लेते हैं लेकिन, बैक अधिकारियों और कर्मचारियों को फर्जी चेक की पहचान भी नहीं हो पाती है। इससे पूरे प्रकरण में बैंक की लापरवाही सामने आ रही है। पूर्व में नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आनंद विहार निवासी युवक राहुल शर्मा के खाते से भी 95 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। करीब पांच माह बाद भी अपराधियों का पुलिस सुराग नहीं निकाल सकी है।
सीसीटीवी ही एक मात्र सहारा
बैंक में लगे सीसीटीवी ही ऐसे अपराधियों को पकड़ने का एकमात्र साक्ष्य माना जा रहा है। मगर, बैंकों की सुस्ती और लापरवाही के कारण अभी तक ऐसा एक भी अपराधी पकड़ा नहीं जा सका है। एसएसपी ने थाना पुलिस को बैंक के सीसीटीवी चेक करने के भी निर्देश दिए हैं। पूर्व में हुई वारदातों में भी पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले हैं, लेकिन शातिरों का सुराग नहीं लगा। आशंका यह भी जताई जा रही है कि बैंक के किसी अफसर या कर्मचारी की मिलीभगत से ही ऐसी वारदातें हो रही हैं।
जानकारी होते ही करें शिकायत
एसपी क्राइम कमलेश बहादुर ने बताया कि पीड़ित को जैसे ही बैंक से आए मेसेज आदि के माध्यम से खाते से ठगी की जानकारी होती है तो वह तत्काल पुलिस को सूचना दें। जिससे जल्द से जल्द उसकी रकम को वापस कराया जा सके।
विज्ञापन

मामले में शिकायत मिली है। थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात शातिर आरोपी को गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें