फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक विदेश में, फर्जी आधार कार्ड बना बेच दी तीन करोड़ की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मालिक विदेश में, फर्जी आधार कार्ड बना बेच दी तीन करोड़ की जमीन
विज्ञापन

डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव दानपुर में शातिर आरोपियों ने दो सगे भाईयों की करीब 50 बीघा जमीन को उनके फर्जी आधार कार्ड बनाकर बेच डाला। सर्किल रेट के मुताबिक, जमीन की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पीड़ित पक्ष ने 28 नवंबर को नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
अलीगढ़ के अम्मार मंजिल मैरिस रोड निवासी जावेद सईद ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके ससुर स्व. कुंवर अम्मान अहमद खान (भूतपूर्व जमींदार, दानपुर) ने अपनी करीब 70 बीघा कृषि भूमि ममेरे भाई दनियाल राशिद खान निवासी मोहल्ला अमीरनिशां अलीगढ़ को उपहार में दी थी। दनियाल की मौत के बाद उस जमीन पर उनके तीनों पुत्र फैसल अली खान, गुफरान अली खान और इरफान अली खान उत्तराधिकरी हो गए थे। लेकिन, जब कृषि भूमि कानून लागू हुआ तो उस दौरान तत्कालीन एडीएम ने आदेश जारी किया था कि जमीन कुंवर अम्मार अहमद खान की ही है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने कमिश्नर मेरठ मंडल से अपील की, जो कि खारिज कर दी गई। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जिसके आधार पर पीड़ित पक्ष ने भूमि पर स्टे ले लिया। बताया कि यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। बीते दिनों जानकारी हुई कि जमीन पर कुछ लोग कब्जा करना चाहतेे हैं, जिसके संबंध में उन्होंने आला अफसरों से शिकायत की थी।
विज्ञापन

शातिरों ने 23 सितंबर को जमीन के 11 बैनामे किए
शातिर आरोपियों ने जमीन के हकदार तीन भाईयों में से दो भाई फैसल अली खान और गुफरान अली खान के फर्जी आधार कार्ड व अन्य कागजात तैयार कर गत 23 सितंबर को उनके हिस्से की 50 बीघा जमीन के 11 बैनामे कर दिए। मामले में पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस ने फर्जी मालिक बनने वाले आरोपी फैसल अली खान, गुफरान अली खान निवासी दानपुर और खरीददार प्रेमपाल सिंह, बबलू निवासी पूठरी कलां थाना अहमदगढ, गजेंद्र शर्मा निवासी नमक मंडी डिबाई, वीरेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला महादेव डिबाई, राकेश कुमार मोहल्ला पुराना किला डिबाई, धनेश पवन निवासी छोटा बाजार डिबाई और रूपकिशोर गुप्ता निवासी सराय बैरुनी डिबाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
चेतावनी बोर्ड के बाद भी बेच डाली जमीन
जमीन पर पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला न्यायालय में विचाराधीन होने पर खरीददारों को चेतावनी के लिए एक बोर्ड भी लगाया गया था। जिस पर आवश्यक सूचना के रूप में लिखा है कि यह भूमि ग्राम दानपुर, माननीय हाईकोर्ट इलाहाबाद में विचाराधीन है। इसको खरीदना व बेचना अवांछनीय है। उक्त चेतावनी के बावजूद इस जमीन को बेच दिया गया।
मामले की निष्पक्ष जांच के दिए आदेश
मामले में तहरीर के आधार पर नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
सर्किल रेल पर कीमत करीब तीन लाख
डिबाई क्षेत्र में सर्किल रेट एक हेक्टेयर में करीब 16 बीघा का 95 लाख रुपये है। इस आधार पर उक्त 50 बीघा जमीन की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये सर्किल रेट के आधार पर आंकी जा सकती है।
- वैभव सिंघल, सब रजिस्ट्रार, डिबाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें