फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट दिलाने के नाम पर सराफा कारोबारी से 15 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाट दिलाने के नाम पर सराफा कारोबारी से 15 लाख ठगे
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी को आवासीय प्लॉट बेचने का झांसा देकर 15 लाख रुपये हड़प लिए गए, जबकि प्लॉट से संबंधित वाद न्यायालय में लंबित था। बाद में आरोपी ने प्लॉट को तीन अन्य लोगों को बेच दिया। पीड़ित ने चारों आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में सराफा बाजार लाल कुआं निवासी पीड़ित विजय कुमार वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने हरिद्वार के दीपगंगा अपार्टमेंट निवासी कृष्ण कुमार से बुलंदशहर के दिल्ली रोड स्थित सिविल लाइन में एक आवासीय प्लॉट का सौदा 20 लाख रुपये में तय किया था। इस पर उसके द्वारा अपने बैंक खाते से 10 लाख रुपये का भुगतान चेक से कर दिया गया। 11 जुलाई 2019 को प्लॉट का रजिस्टर्ड बैनामा कृष्ण कुमार से अपने हक में करा लिया। 10 अक्तूबर 2019 तक शेष दस लाख रुपये देकर बैनामा कराना तय हुआ। कृष्ण कुमार के कहने पर पीड़ित ने उसके दामाद विजय कुमार के खाते में पांच लाख रुपये का आरटीजीएस कराया। बीते दिनों पीड़ित को जानकारी मिली कि उस प्लॉट पर न्यायालय में वाद लंबित है, जिसमें स्टे भी लगा हुआ है। इसके बावजूद उससे 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। तब से आरोपी ने उसे जल्द ही केस खत्म कराकर बैनामा कर देने का आश्वासन दिया जाता रहा। पीड़ित के अनुसार, अब उसे जानकारी मिली है कि आरोपी कृष्ण कुमार ने नरेंद्र कुमार बंसल निवासी नटराज रंगशाला बुलंदशहर, मोहम्मद नईम निवासी मोहल्ला सादात ऊपरकोट, बुलंदशहर व योगेंद्रपाल सिंह निवासी गांव सुजानपुर बुलंदशहर आदि को प्लाट को 49 लाख रुपये में बेच दिया है। इस तहर आरोपियों ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। नगर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें