फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दामाद ने जमीन बेचने के नाम पर हड़प लिए आठ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा निवासी दंपती ने अपने दामाद और उसके भाई पर जमीन बेचने का झांसा देकर आठ लाख हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित दंपती का कहना है कि रुपये वापस मांगने पर उनकी पुत्री का उत्पीड़न किया जा रहा है। साथ ही भविष्य में आरोपी दामाद उनकी बेटी को तलाक देने की भी धमकी दे रहा है। शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


खुर्जा नगर के मोहल्ला मुरारी नगर निवासी चंद्रेश सिंह ने आओ को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें बताया कि उनकी बड़ी पुत्री की शादी खुर्जा नगर निवासी युवक के साथ करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी। उनका दामाद और उसका भाई प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। उन दोनों ने जनवरी माह में पीड़ित को खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में एक तीन बीघा जमीन दिखाई। जिसका सौदा 18 लाख रुपए में तय हुआ था। पीड़ित ने अक्टूबर 2023 को आरोपी दामादों को आठ लाख रुपये कैश देकर जमीन का एग्रीमेंट कर लिया था।
इसके बाद जून माह में बैनामा करने की बात तय हुई थी। गत माह जब पीड़ित ने आरोपियों से बैनामा कराने को कहा तो वह ताल मटोल करते थे। इसी तरह जून का पूरा महीना गुजर गया। इसके बाद आरोपियों ने उनकी पुत्री को टॉर्चर करना शुरू कर दिया। 15 जुलाई को पीड़ित दंपती ने आरोपियों से अपने रुपये लौटाने की मांग की। लेकिन, आरोपियों ने बैनामा कराने से इन्कार कर दिया साथ ही रुपये मांगने पर भविष्य में आरोपियों ने उनकी बेटी को तलाक देने की भी धमकी दी है। पीड़ित दंपती की शिकायत पर एसएसपी ने खुर्जा पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें