फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद गिरे खंभों को खड़ा करने का काम हुआ शुरू

Tue, 05 Jul 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
विज्ञापन
विद्युत पोल गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार रात बारिश से नाले किनारे की मिट्टी कटने से सात खंभे गिरने के कारण फेल हुई तहसील बिजलीघर की आपूर्ति बुधवार शाम बहाल होने की संभावना है। जलभराव कारण चौथे दिन विद्युत कर्मियों ने शुरू मरम्मत का कार्य किया।
विज्ञापन


बारिश के बता दें कि शुक्रवार की रात्रि आई तेज बारिश से नाले किनारे की मिट्टी का कटाव होने से ग्राम शेरपुर, रजपुरा में नाले किनारे खड़े सात खंभे गिर गए थे। खंभों के गिरने से नगर के तहसील बिजली घर की आपूर्ति ठप हो गई। जिससे तहसील क्षेत्र से जुड़े मोहल्लों एसडीएम कालोनी, झारखंडी, छासियावाडा, रिसालदारान, गद्दीवाडा, आदि में अंधेरा छा गया था।  रात्रि 12.00बजे गुल हुई बिजली खुर्जा रोड बिजली घर से वैकल्पिक व्यवस्था के बाद शनिवार की सुबह करीब 11.00 बजे सुचारू हुई थी।

रात्रि में बिजली के गुल हो जाने से शहरी में पानी की सप्लाई नहीं आने के कारण रोजेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। जल भराव के कारण तीन दिनों तक खंभों के खड़े करने का कार्य नहीं किया जा सका। मंगलवार को विद्युत विभाग के कर्मियों ने खंभों को खड़ा किया। जेई प्रवेश कुमार ने बताया कि लाइन खींचने के बाद सोमवार की शाम तक तहसील बिजली घर की आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें