शुक्रवार रात बारिश से नाले किनारे की मिट्टी कटने से सात खंभे गिरने के कारण फेल हुई तहसील बिजलीघर की आपूर्ति बुधवार शाम बहाल होने की संभावना है। जलभराव कारण चौथे दिन विद्युत कर्मियों ने शुरू मरम्मत का कार्य किया।
बारिश के बता दें कि शुक्रवार की रात्रि आई तेज बारिश से नाले किनारे की मिट्टी का कटाव होने से ग्राम शेरपुर, रजपुरा में नाले किनारे खड़े सात खंभे गिर गए थे। खंभों के गिरने से नगर के तहसील बिजली घर की आपूर्ति ठप हो गई। जिससे तहसील क्षेत्र से जुड़े मोहल्लों एसडीएम कालोनी, झारखंडी, छासियावाडा, रिसालदारान, गद्दीवाडा, आदि में अंधेरा छा गया था। रात्रि 12.00बजे गुल हुई बिजली खुर्जा रोड बिजली घर से वैकल्पिक व्यवस्था के बाद शनिवार की सुबह करीब 11.00 बजे सुचारू हुई थी।
रात्रि में बिजली के गुल हो जाने से शहरी में पानी की सप्लाई नहीं आने के कारण रोजेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। जल भराव के कारण तीन दिनों तक खंभों के खड़े करने का कार्य नहीं किया जा सका। मंगलवार को विद्युत विभाग के कर्मियों ने खंभों को खड़ा किया। जेई प्रवेश कुमार ने बताया कि लाइन खींचने के बाद सोमवार की शाम तक तहसील बिजली घर की आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।