फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वाहन चोर गिरफ्तार, 13 बाइक बरामद

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
चार वाहन चोर गिरफ्तार, 13 बाइक बरामद
विज्ञापन

बुलंदशहर/सिकंदराबाद। सिकंदराबाद और जहांगीराबाद पुलिस ने चार बाइक चोरों को गिरफ्तार कर 13 बाइक बरामद की हैं। आरोपी बाइकों को बुलंदशहर के अलावा गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद में कम दामों में बेच देते थे।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि 15 अगस्त की रात को सिकंदराबाद पुलिस की एक टीम ने जेवर तिराहे से दो शातिर वाहन चोरों को एक बाइक के साथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान निशांत निवासी लुकराड़ा थाना बाबूगढ़ छावनी जिला हापुड़ हाल निवासी गांव मुरादाबाद थाना सिकंदराबाद और आकाश निवासी महमदपुर थाना हाफिजपुर जिला हापुड़ के रूप में हुई। इनकी निशानदेही पर चोरी की छह अन्य बाइक गांव मुरादाबाद स्थित निशांत के किराए के मकान से बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जहांगीराबाद पुलिस की एक टीम ने चांदौक चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ा, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुष्पेंद्र पुत्र बिजेंद्र और लोकेश पुत्र महीपाल निवासी गांव चांदौक थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच अन्य बाइकों को आरोपी पुष्पेंद्र की दुकान से बरामद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पुष्पेंद्र बाइक मिस्त्री है, जिसकी दुकान गांव चांदौक में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें