फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सुरक्षा के लिए नगर में 12 चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, 46.79 करोड़ का बजट पास

विज्ञापन
शिकारपुर नगर पालिका बोर्ड बैठक में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष,  सभासद व अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
शिकारपुर। सुरक्षा के लिए नगर क्षेत्र में 12 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्टेट हाईवे पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि रात के समय लोगों को परेशानी न हो। इसके लिए शनिवार को नगर पालिका बोर्ड बैठक में सभासदों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दे दी है। इस दौरान 46.79 करोड़ रुपये के मूल बजट के साथ कुल 26 प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए सभी को स्वीकृति दी।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड बैठक का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मूल बजट पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद सभी सभासदों ने 46.79 करोड़ रुपये के मूल बजट को स्वीकृति दे दी।
इसके बाद शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने समेत कुल 26 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। शहरी क्षेत्र में तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए अमृत सरोवर 2.0 के तहत डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

साथ ही शहर की सड़कों के सौंदर्यीकरण, नवीनीकरण के लिए नगरीय विकास अभिकरण/सूडा शासन को प्रस्ताव भेजे जाने पर सभासदों ने सहमति दी। इसके बाद नगर क्षेत्र में उपयुक्त स्थान चिन्हित करते हुए सेल्फी प्वाइंट बनाने के लिए भी विचार किया गया।
प्रस्तावित कान्हा आश्रय गौशाला की भूमि पर निर्माण शुरू कराने, मोहल्ला चौक में शनि देव मंदिर के सामने गली में होली स्थल पर मिट्टी भरवाने और मेरठ-बदायूं मार्ग में स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव भी सभासदों ने पास किया। बैठक में विधायक अनिल शर्मा, धीरज शर्मा, कासिम मौजूद रहे।

इन 12 स्थानों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
नगर पालिका अधिकारियों की ओर से सुरक्षा के हिसाब से 12 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिसमें मोहल्ला कोटकलां स्थित जहांगीराबाद चुंगी, अनुपम फार्म हाउस के पास, मोहल्ला गंजसादात स्थित बारह खंबा चौराहा, मोहल्ला चौक स्थित शहीद भगत सिंह चौक, मोहल्ला मौथरपुरा स्थित बर्फ चौराहा शामिल है। इसी तरह मोहल्ला सरायपुख्ता में डा. मंगलदेव की गली के पास, मोहल्ला मुफ्तीबाड़ा स्थित परशुराम चौक, मोहल्ला मुफ्तीबाड़ा स्थित भगत जी होटल के पास, खुर्जा बस अड्डा, मोहल्ला नौगंज स्थित पैंठ चौराहा और मोहल्ला चौक में पहासू मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

Iबोर्ड बैठक में मूल बजट के साथ सभी 26 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने, स्टेट हाईवे पर लाइट लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। इसके लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - नीतू सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिकाI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें