फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: युवक के बाल खींचकर ले जाने की उपनिरीक्षक की वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। सोशल मीडिया पर 14 सेकेंड की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें उपनिरीक्षक एक युवक के बाल खींचकर जबरन ले जाते हुए दिख रहा है। यह वीडियो अरनिया थाना क्षेत्र के नगला बंजारा गांव की बताई जा रही है। मामले में थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में बाइक सवार दो पुलिसकर्मी एक घर में पहुंचते हैं, जिसमें उपनिरीक्षक घर के अंदर से एक युवक को बाल खींचकर बाहर ला रहा है और उसको बाहर जाने के लिए कहते दिख रहा है। वीडियो में ऑडियो नहीं होने के कारण कुछ सुनाई नहीं दे रहा है।
इस मामले में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने आपत्ति जताई और उनका कहना है कि वीडियो में उनके संगठन के ग्राम अध्यक्ष हरकेश नायक को जबरन पुलिस लेकर जा रही है।
विज्ञापन

उन पर जबरन मकान खाली करने का दबाव बना रही है, जबकि मकान के दस्तावेज हरकेश नायक के परिवार के पास ही हैं। इस संबंध में संगठन की ओर से जल्द थाने पर धरना दिया जाएगा। सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें