बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए विवि ने पहली मेरिट बृहस्पतिवार देर रात जारी कर दी। इस मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को आगामी चार दिन तक प्रवेश का मौका मिलेगा।
कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। डीएवी पीजी कॉलेज, खुर्जा के एनआरईसी व अनूपशहर के डीपीबीएस डिग्री कॉलेज की बीए, बीकॉम व बीएससी की मेरिट हाई रही है। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात सीसीएसयू की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए पहली मेरिट जारी हो गई है। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए आगामी चार दिन का समय मिलेगा। इसमें शामिल छात्र-छात्राएं अपने-अपने कॉलेज पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कराएं।
कालेजों की कटऑफ
डीपीबीएस डिग्री कॉलेज अनूपशहर
बीए में यूपी बोर्ड
ओबीसी 69.60
एससी 68.20
जनरल 75.60
अन्य बोर्ड
जनरल 76.00
ओबीसी 70.40
एससी 69.40
डीएवी पीजी कॉलेज बीए यूपी बोर्ड
जनरल 73.20
ओबीसी 68
एससी 66.40
अन्य बोर्ड
जनरल 73.60
ओबीसी 69.20
एससी 66.60
एनआरईसी कॉलेज खुर्जा यूपी बोर्ड
जनरल 68.60
ओबीसी 63
एससी 62.20
अन्य बोर्ड
जनरल 68.80
ओबीसी 63.20
एससी 62.40