फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी से गन्ने के खेत में लगी आग

Sun, 06 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजगढ़ी गांव में शनिवार दोपहर चढ़त के दौरान हो रही आतिशबाजी से गन्ने की खेत में आग लग गई। इससे शादी समारोह में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बामुश्किल से आग पर काबू पाया।  राजगढ़ी निवासी हरेंद्र सिंह की बेटी की शादी शनिवार को थी।

दोपहर करीब एक बजे चढ़त हो रही थी। इस दौरान बारातियों की आतिशबाजी में बराबर के गन्ने की खेत में आग लग गई। वहीं,  मिट्ठेपुर में अचानक बौंगे-बिटौरों में आग लगने से लाखों रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन


आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से नसरूद्दीन, इमामुद्दीन, शमसुद्दीन, जहूरा व गफ्फार के बिटौरे तथा अय्यूब, तैय्यब, जहूरा खां, गफ्फार, जलाल खां के बौंगे जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें