खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव बगराई के निकट कार में लगी आग के बाद खड़ी जली हुई कार - संवाद
खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र के गांव बगराई के निकट सड़क पर चलती कार में आग लग गई। कार सवार दो लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
शिकारपुर के गांव मोरोनी निवासी अनुज शर्मा ने बताया कि हाल फिलहाल में वह मोहल्ला मुरारी नगर स्थित विवेक विहार कॉलोनी में रह रहे हैं। वह टैक्सी चलाते हैं। रविवार की सुबह वह अपनी टैक्सी से दोस्त अर्जुन निवासी आवास विकास के साथ विवेक विहार कॉलोनी से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के शिकारपुर रोड स्थित बगराई गांव के निकट कार के इंजन में आग लग गई।