फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर इंडिया के एमडी और हेड के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्विटर इंडिया के एमडी और हेड के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

खुर्जा। ट्विटर पर भारत के मानचित्र से जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने ट्विटर इंडिया के एमडी और हेड के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली है। बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक और ने सोमवार को गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला मुरारी नगर निवासी अधिवक्ता और बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक प्रवीण भाटी ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप है कि सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे ट्विटर पर भारत के मानचित्र से जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग दिखाया गया है। इससे भारत के जनमानस की भावनाएं आहत हुई है। आरोप है कि कूटरचित मानचित्र बनाकर दुनिया को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। बजरंग दल नेता ने ट्विटर इंडिया के एमडी और इंडिया हेड पर देशद्रोह का आरोप लगाया है। सीओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रवीण भाटी की तहरीर के आधार पर ट्विटर के एमडी मनीष माहेश्वरी और इंडिया हेड अमृता त्रिपाठी के खिलाफ धारा 505 (2) और आईटी एक्ट 74 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

हो सकती है तीन साल की सजा और जुर्माना
अधिवक्ता ब्रूनो भूषण ने बताया कि धारा 505(2) के तहत कम से कम तीन साल की सजा और जुर्माना का प्रावधान है। वहीं आईटी एक्ट 74 के तहत दो साल की सजा मिल सकती है अथवा जुर्माना लगाया जा सकता है।
पूर्व में भी ट्विटर कर चुका है ऐसा
भारत के मानचित्र से जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग करने का मामला ट्विटर के लिए नया नहीं है। अक्टूबर 2020 में ट्विटर ने लद्दाख के लेह के भारतीय क्षेत्र को चीन के हिस्से के रूप में दर्शाया था। उस समय सरकार की चेतावनी के बाद नक्शे को ठीक कर दिया गया था।
विज्ञापन

फेसबुक पर प्रतिक्रिया दे रहे लोग
अधिवक्ता प्रवीण भाटी ने फेसबुक पर लिखा कि मुकदमा दर्ज होने के बाद ट्वीटर ने भारत का गलत नक्शा हटा दिया है। इसे लेकर लोगों के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। कोई इसके लिए उन्हें बधाई दे रहा है तो कोई जय श्रीराम लिख कर अपनी खुशी जाहिर कर रहा है। कोई देश विरोधी शक्तियों से लड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कह रहा है तो कोई इस कार्य की सराहना कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें