फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिता की सड़क हादसे में मौत, खबर सुनते ही सदमे में जवान बेटी ने भी तोड़ा दम

Mon, 23 Mar 2026 02:38 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
road accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
बुलंदशहर के नरौरा थाना क्षेत्र  बेलोन टोल प्लाजा के पास रविवार रात हुए एक सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व प्रधान पति की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, जवान बेटी पिता का वियोग सहन नहीं कर सकी और हार्ट अटैक से उसकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन


रामघाट के पूर्व प्रधान और मथुरिया इंटर कॉलेज डिबाई में कार्यरत 55 वर्षीय लक्ष्मीनारायण रावल रविवार रात करीब 9:30 बजे अपनी ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। वह स्कूल में चौकीदारी करते थे। नरौरा थाना क्षेत्र के बेलोन टोल प्लाजा के समीप अचानक एक आवारा सांड उनकी बाइक के सामने आ गया। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लक्ष्मीनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

 

बेटी नहीं सह सकी पिता की मौत का गम
हादसे की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि पिता की मौत की सूचना मिलते ही उनकी 17 वर्षीय पुत्री ममता को गहरा सदमा लगा। पिता के बिछड़ने के गम में वह बदहवास हो गई और कुछ ही पलों में हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। 

 
विज्ञापन

एक ही रात में पिता और पुत्री की मौत से रामघाट क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि लक्ष्मीनारायण रावल एक मिलनसार व्यक्ति थे। सोमवार सुबह जब दोनों के शव घर पहुंचे, तो हर आंख नम थी। प्रशासन और स्थानीय पुलिस भी मामले की जानकारी में जुटी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें