फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काली नदी में मिला छह दिन से लापता युवती का शव, सड़ चुकी थी लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस ओर कर रही इशारा

Sun, 22 Mar 2026 12:25 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

छह दिन से लापता 21 वर्षीय सविता का शव काली नदी से मिला। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, जबकि परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म नहीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव गयासपुर में अपनी ननिहाल में रह रही 21 वर्षीय सविता का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में काली नदी से बरामद हुआ। वह पिछले छह दिनों से लापता थी। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि, परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। लेकिन, पुलिस की प्रारंभिक जांच आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सविता मूल रूप से स्याना के गांव गेसूपुर चंदियाना की निवासी है। करीब 19 साल पहले एक सड़क हादसे में उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। उस समय सविता महज तीन वर्ष की थी। तब से वह अपने मामा जगपाल के पास गांव ग्यासपुर कोतवाली देहात में रह रही थी। गत 14 मार्च की सुबह वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्यासपुर और नीमखेड़ा के बीच काली नदी में सविता का शव गली-सड़ी अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। सीओ प्रखर पाण्डेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शुरुआती जांच और परिजनों के बयान के अनुसार, युवती पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार थी, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें