फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जाति-वर्ग से ऊपर उठकर एकजुट हों किसान’

Mon, 11 Jan 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला, गुलावठी
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि किसान अपने हक और न्याय के लिए जाति और वर्ग से ऊपर उठकर एकजुट हों।
विज्ञापन


ग्राम भटौना के चौ. चरण सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां किसानों को सिर्फ वोटबैंक के रूप में देखती हैं, किसानों का दर्द किसी ने नहीं समझा।

उत्तर प्रदेश में 2017 में किसानों की एकता रंग लाएगी तथा किसानों की सरकार बनेगी। वीएम सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान कोर्ट में लड़ाई लड़कर किया है और आगे भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पूर्व सभा को संयोजक जयप्रकाश मलिक, केपी सिंह, सरदार जगजीत सिंह, जगवीर सिंह ने भी संबोधित किया। सरदार वीएम सिंह का जितेंद्र सिंह, सुरेशपाल सिंह तेवतिया, राजकुमार सिंह, वीके शर्मा आदि ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन


सभा की अध्यक्षता सूबेदार रामचंद्र सिंह ने और संचालन जयप्रकाश मलिक ने किया। इससे पूर्व सरदार वीएम सिंह ने शहीद स्मारक पर जाकर गुलावठी कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें