फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किसानों ने आवारा पशुओं को फार्म हाउस में किया बंद

विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के गांव सौंदा हबीबपुर में किसानों की ओर से पकड़े गए आवारा पशु – संवाद
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र के सौंदा हबीबपुर गांव में आवारा पशुओं से परेशान किसानों ने उनको पकड़कर एक फार्म हाउस पर बंद कर दिया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकरियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। खुर्जा ब्लॉक की टीम ने पशुओं को गोशाला भिजवाया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के पश्चिमी युवा अध्यक्ष बब्बन चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में आसपास आवारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। जो गांव व अन्य मार्गों पर घूम रहे हैं, जिससे कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। वहीं पशु किसानों के खेतों में जाकर फसल खराब कर रहे हैं। इससे किसानों की सारी मेहनत और साल भर की कमाई खराब हो जाती है।
शासन के आदेश के बावजूद इनको पकड़ा नहीं जा रहा है। ऐसे में किसानों को हुई जिम्मा उठाना पड़ रहा है। सोमवार को किसानों ने सौंदा हबीबपुर पशुओं को पकड़कर एक खाली फार्म हाउस में बंद कर दिया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की गई। दोपहर बाद ब्लॉक की टीम आई थी, जो करीब 35 पशुओं को गौशाला के लिए लेकर चली गई। अन्य 10-15 पशुओं को मंगलवार को ले जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बब्बन चौधरी का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अब सभी गांवों में अभियान चलाया जाएगा और किसान ही पशुओं को पकड़ कर जमा करेंगे। एसडीएम राकेश कुमार का कहना है कि पशु इकट्ठा करने की सूचना मिली थी। इसमें ब्लॉक अधिकारियों से वार्ता की गई और पशुओं को गोशाला भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें