पहासू के साबितगढ़ स्थित त्रिवेणी शुगर मिल के केन मैनेजर की हत्या के बाद परिजनों को मुआवजा दिलाने को लेकर मिल प्रबंधन के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भाकियू के बैनर तले तहसील में प्रदर्शन करते हुए किसानों ने मिल प्रबंधन पर प्रशासन के जरिए दबाव बनाने का आरोप लगाया।
भाकियू के प्रदेश सचिव मांगेराम त्यागी ने कहा कि शुगर मिल के केन मैनेजर की हत्या के बाद उनके परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए वादा के बाद भी मिल प्रबंधन पीछे हट रहा है। कुछ दिन पूर्व मिल में धरना प्रदर्शन कर मिल के मुख्य महाप्रबंधक को बंधक बनाने के दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को 17 लाख रुपये देने का लिखित आश्वासन दिया था।
अब मिल प्रबंधन जिला प्रशासन से किसानों पर दबाव बना रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष विसन सिंह सिरोही ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो फिर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में परवेन्द्र चौधरी, प्रहलाद सिंह, चंद्रखां मलिक आदि लोग रहे।