संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। कानपुर में यूपी बोर्ड के स्कूलों में हुई फर्जी पैनल के माध्यम से हुई नियुक्तियों का खुलासा होने पर अब जिले में भी जांच होगी। शासन ने डीआईओएस को आदेश जारी सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में भी करीब 20 प्रवक्ता भी जिले में आए हैं। जांच कर शासन को रिपोर्ट बनाकर जल्द भेज दी जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा माध्यमिक स्कूलों में पिछले वर्षों नियुक्ति कराई गई थीं। इसके बाद से वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को ज्वाइन कराया गया था और इन्हें नियुक्त पत्र दिए गए। कानपुर में वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों का एक फर्जी ई-मेल से नौ अभ्यर्थियों को ज्वाइन करा दिया था। मामला खुलने के बाद शासन स्तर से कार्रवाई जारी है। ऐसे में अन्य जिलों में किसी भी प्रकार का कोई फर्जीवाड़ा न हो। इसके लिए शासन ने पूरे प्रदेश के स्कूलों में ज्वाइन कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। बताया गया कि जिले में भी उस दौरान करीब 20 प्रवक्ताओं को ज्वाइन कराया गया था तो जिले में भी इनकी जांच होगी। उन्होंने बताया कि शासन से आदेश अनुसार सभी प्रवक्ताओं का सत्यापन होगा और बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड से परिणाम के बाद पैनल मिले थे। उसका पूरा सत्यापन करने के बाद ही ज्वाइन कराया गया था। शासन से जिन मानकों पर रिपोर्ट मांगी है, उसे जल्द ही भेजा दिया जाएगा।