फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मां-बेटी से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर मां-बेटी से छेड़छाड़
विज्ञापन

बुलंदशहर। केस वापस न लेने पर घर में घुसकर पिस्टल से मां-बेटी पर जानलेवा हमला और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर पीड़िता ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 29 सितंबर की शाम को उसके बेटे के साथ दो आरोपियों ने मारपीट की थी, जिसके चलते आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब आरोपी केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि जब फैसला करने से इनकार कर दिया तो आरोपी सुलतान, हाजी फरीद, आफताब एवं इम्त्यिाज निवासी मोहल्ला रूकनसराय पिस्टल लेकर जबरन घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली गलौज करते हुए उसके और बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने पिस्टल से फायरिंग की। हालांकि घटना में वह बाल-बाल बची। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग एकत्रित होने लगे, जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। एएसपी शशांक सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें