फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एतमाद सराय में बनेगा महिला डिग्री कॉलेज

Wed, 30 Dec 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्टी सेक्टोरियल डेवलपमेंट प्लान के तहत एतमाद सराय में राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के निर्माण को शासन ने 2.38 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन


इस राशि में 1.59 करोड़ रुपये केंद्र और 78  लाख रुपये राज्य सरकार ने दिए हैं। विधायक गुड्डू पंडित का कहना है कि उनके प्रयास से यह मंजूरी मिली। मुस्लिम समाज के लोगों ने विधायक का आभार जताया है।

वित्त वर्ष 2013-14 में एमएसडीपी के तहत एतमाद सराय में राजकीय महिला डिग्री कॉलेज को स्वीकृति प्रदान की गई थी। कॉलेज निर्माण पर 4.77 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन


बुधवार को उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव सूर्य कुमार ने प्रथम किश्त के रूप में 2.38 करोड़ जारी कर दिए हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को इस बाबत चिट्ठी भी जारी कर दी गई है।

2.38 लाख की पहली किश्त में 1.59 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और 78 लाख रुपये राज्य सरकार ने जारी किए हैं। अनु सचिव ने राज्यपाल की हरी झंडी मिलने के बाद धनराशि जारी की है।
विज्ञापन


कॉलेज निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज लखनऊ को नामित किया गया है। प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आरएस वर्मा ने बताया कि जल्द ही कॉलेज भवन का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें