फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: घर में घुसकर पत्नी और बच्चों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के धमेड़ा अड्डे पर पुताई के दौरान पड़ोसी की दीवार और गेट पर पेंट गिर गया। पड़ोसी ने विरोध किया तो आरोपी घर में घुसकर कर महिला और बच्चों को पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के धमेड़ा अड्डा निवासी वसीम अहमद ने बताया कि उनका पड़ोसी चमन अपने घर की रंगाई-पुताई करा रहा था। जिससे वसीम के गेट और दीवार पर पेंट गिर गया और दीवार व गेट खराब हो गए। वसीम ने इसकी शिकायत पड़ोसी चमन से की तो आरोपी ने अभद्रता की। सूचना डिप्टी गंज पुलिस चौकी पर दी, जिस पर सिपाही मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि चमन, उसका भाई इकराम व चमन के बेटे और 5-7 अन्य लोगों ने घर में पत्नी और बच्चों की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें