फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह पर मची नमक की लूट, 15 हिरासत में

Fri, 11 Nov 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में शुक्रवार रात अचानक अगले दिन से नमक के महंगे हो जाने की अफवाह के बीच नमक की लूट मच गई। रात में दुकानों में अचानक लोग उमड़ पड़े और नमक 200 रूपये किलो तक बिका। सिकंदराबाद में लोगों ने नमक खरीदने के चक्कर में हंगामा कर दिया। पुलिस ने करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया है।

  हालाँकि पुलिस ने हिरासत में लेने की बात से इंकार किया है। रात में डीएम के पहुँचने की सूचना फैली।बुगरासी, अनूपशहर, बुलंदशहर, सिकंदराबाद की दुकानों में जबरदस्त भीड़ रही। महंगे हो जाने के दर से लोगों ने घर में नमक का स्टॉक कर लिया। हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर औ्र गाजिाबाद में भी 300 रुपये किलो तक के रेट में नमक की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन


दो व्यापारी और नौकर हिरासत में
सिकंदराबाद की चौधरीबड़ा और सब्जी मंडियों में नमक की रात नौ बजे लूट मच गई। पुुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में दो व्यापारियों और उनके नौकरों को हिरासत में लिया है। हंगामे के दौरान एसडीएम कन्हई सिंह, सीओ यशवीर सिन्ह और तहसीलदार मौके पर पहुँच गये और लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
एसडीएम अनूपशहर ने रात में ही दुकानों में छापा मारा और लोगों को अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी। एसडीएम ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों को बख्सा नहीं  जायेगा। जिले नमक की कोई   कमी नहीं है।  वहीं एसएसपी ने पुलिस दुकानों में नजर रखने के आदेश दिए हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें