फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रोजगार मेला कल, युवाओं को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा क्षेत्र की श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) नगला शेखू में 11 दिसंबर को रोजगार मेला लगेगा। इसमें शामिल होने वाली निजी क्षेत्र की तीन कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेकर रोजगार के लिए चयनित करेंगी। जिला रोजगार सहायता अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि मेला जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर के सहयोग से लगेगा।
विज्ञापन

मेले में स्नातक और आईटीआई पास युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य है। मेले में प्रतिभाग लेने के लिए युवा सेवा योजन विभाग की वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने आवेदन करने वाले युवाओं से आह्वान किया है कि वह सुबह 10 बजे अपने सभी दस्तावेजों के साथ आईटीआई नगला शेखू में लगने वाले रोजगार मेले में पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें