तकनीकी खराबी के कारण होली डे स्पेशल रेल को फिलवक्त बंद कर दिया गया है।
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली संगम एक्सप्रेस समेत करीब 11 ट्रेनें बुधवार को अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रही। इससे यात्रियों को भारी दिक्कत का सामाना करना पड़ा। ट्रेनों के लेट होने का कारण ओवर ट्रैफिक बताया जा रहा है।
इलाहाबाद से चलकर मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस का समय जंक्शन स्टेशन पर पौने चार बजे है। लेकिन बृहस्पतिवार को सात घंटे लेट होने के कारण वह पौने 11 बजे स्टेशन पर पहुंची।
वहीं दिल्ली जाने वाली कोलकता आनंदविहार 12 घंटे, महानंदा 7.30 घंटे, मुरी और आम्रपाली 6 घंटे, कालका पांच घंटे, डिब्रूगढ़ 4 घंटे, ऊंचाहार तथा लिच्छवी 3-3 घंटे, फरक्का 3.30 घंटे, गोमती एक घंटे लेट रही। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों के लेट होने की सूचना पीछे से ही आ रही थी।