कनैनी गांव स्थित जंगल में काटने के दौरान पेड़ विद्युत पोल पर गिर गया। इसके चलते पोल के नीचे दबने से छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई।
पुलिस ने परिजनों के कहने पर बच्ची का शव बिना पोस्टमार्टम के ही उन्हें सौंप दिया। कनैनी गांव स्थित जंगलों में गांव का ही एक व्यक्ति पेड़ काट रहा था।
पास में ही गांव निवासी शौकीन की छह वर्षीय बेटी निशा खड़ी थी। इसी दौरान कटा पेड़ विद्युत पोल पर गिर गया, जिससे पोल टूटने से बच्ची की दबकर मौत हो गई।
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास शुरू हो गए। चौकी प्रभारी शोकेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार दिया।