फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेट नहीं हुए तय, शुगर मिलों ने रोका पेमेंट

Wed, 30 Dec 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना समर्थन मूल्य घोषित नहीं होने का असर किसानों की जेब पर पड़ रहा है। शुगर मिलों ने गन्ना समर्थन मूल्य घोषित न होने की दुहाई देते हुए पेमेंट नहीं किया है।
विज्ञापन


वहीं, जिला गन्ना अधिकारी ने पेमेंट के लिए शुगर मिल प्रबंधकों को चिट्ठी भेजी है। बता दें कि पेराई सत्र 2015-16 में अनामिका शुगर मिल ने 11.96 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है।

अनूपशहर शुगर मिल ने 3.13 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा है। साबितगढ़ शुगर मिल ने 14.58 लाख क्विंटल की पेराई अब तक की है। तीनों मिलों ने मिलाकर अब तक 29.67 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा है।
विज्ञापन


जिसका रेट 280 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब करीब 80 करोड़ रुपये होता है। मिलों ने किसानों को 80 करोड़ में से एक फीसदी का भी पेमेंट नहीं किया है। पेमेंट नहीं होने से किसान आर्थिक तंगी के भंवर में फंस गए हैं।

पेमेंट में देरी को लेकर डीसीओ एपी सिंह ने मिल प्रबंधकों को नोटिस भेज दबाव जरूर बनाया है। मगर दबाव का असर शुगर मिल लॉबी पर होता नहीं दिखाई दे रहा है।

शुगर मिल प्रबंधकों का कहना है कि शासन ने समर्थन मूल्य जारी नहीं किया है। इसलिए भुगतान में देरी हो रही है। समर्थन मूल्य की घोषणा होते ही पेमेंट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शुगर मिलों को नोटिस भेज दिया गया है। मिल प्रबंधक पेमेंट नहीं करने के पीछे समर्थन मूल्य घोषित नहीं होने की दुहाई दी है। - एपी सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें