फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के घर भी पावर कारपोरेशन के बकाएदार

Wed, 25 Nov 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान का घर भी धीरे-धीरे पावर कारपोरेशन का बकायेदार बनता जा रहा है। मंदिर हो या मस्जिद, या फिर गुरुद्वारे, सभी पर बिजली विभाग का बकाया बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


भगवान के घर से बकाया वसूलने के लिए कारपोरेशन अफसरों ने कमर कस ली है। जहां मीटर नहीं हैं, वहां मीटर लगेंगे और जिन पर बकाया हैं, उनके कनेक्शन काटे जाएंगे।

 
जिले में 1200 से ज्यादा मंदिर-मस्जिदों में बिजली के कनेक्शन हैं। इन कनेक्शनों को मंदिर-मस्जिद की कमेटियों को आवंटित किया गया था।

अधिकतर मंदिर-मस्जिद में मीटर नहीं लगाए गए। कारपोरेशन फिक्स चार्ज का बिल ही बनाता रहा। इनमें से अधिकतर ने बिल जमा नहीं किए।

कारपोरेशन अफसरों ने भी मंदिर-मस्जिदों से बकाया वसूलने में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। नतीजतन मंदिर-मस्जिदों के बिल 15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

अब इन मंदिर-मस्जिद की कमेटियों से बिल वसूलने के लिए पावर कारपोरेशन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खंड अधिकारियों को इस बाबत निर्देश जारी किए गए हैं।

कैंप में ईंट उठाकर एसडीओ को मारने दौड़ा

बुलंदशहर। काटे गए कनेक्शन को जोड़ने के लिए शुल्क मांगने पर गुस्साए एक उपभोक्ता ने कैंप में ईंट लेकर औरंगाबाद के एसडीओ को मारने के लिए दौड़ पड़ा।

गनीमत रही कि मौके पर मौजूद कर्मियों ने उपभोक्ता को पकड़ लिया, जिससे अनहोनी टल गई। इस घटना से टाउन बिजलीघर में लगाए गए कैंप में अफरा-तफरी मच गई।

इस दौरान गुस्से में उपभोक्ता ने गाली-गलौच कर एसडीओ को टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी तक दे डाली। एसडीओ ने उपभोक्ता के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

औरंगाबाद के एसडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को टाउन बिजलीघर पर कैंप लगाया गया था। इसी दौरान अजीजाबाद निवासी एक व्यक्ति पहुंचा और कनेक्शन काटने को लेकर गाली-गलौच करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उपभोक्ता से कनेक्शन जोड़ने के लिए शुल्क अदा करने को कहा गया तो वह भड़क गया। फिर कैंप में बैठे एसडीओ से गाली-गलौच करने लगा।

विरोध करने पर गुस्साए उपभोक्ता ने एसडीओ को मारने के लिए ईंट लेकर दौड़ लगा दी। साथ ही टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी देने लगा।

गनीमत रही कि मौके पर मौजूद बिजलीकर्मियों ने उसे रोक लिया। वहीं, अभियंता संघ के सचिव शिव कुमार ने उपभोक्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें