फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 40 पॉटरी इकाइयों और दस मोहल्लों में नौ घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र के बिजली घर नंबर-4 से जुड़े फीडर पर बृहस्पतिवार को नौ घंटे का शटडाउन रखा गया। ऐसे में जंक्शन रोड स्थित 40 पॉटरी इकाइयों और दस मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। दिन भर बिजली नहीं आने के कारण कार्य प्रभावित हो गए। गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन रोड स्थित पॉटरी इकाइयां बिजली घर नंबर-4 से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा शिकारपुर अड्डा, मदार दरवाजा मोहल्ला, चंद्रलोक कॉलोनी, कचहरी रोड, मुरारी नगर कॉलोनी, महाराणा प्रताप नगर कॉलोनी, पहासू अड्डा और जीटी रोड स्थित दो कॉलोनियों में रहने वाले करीब 20 हजार उपभोक्ताओं के यहां सप्लाई जाती है।
ऊर्जा निगम की ओर से बृहस्पतिवार को तारों की मरम्मत, नए खंभे लगाने, परिवर्तक में मरम्मत कार्य, खंभों व तारों के पास के पेड़ों की छटाई के लिए शटडाउन किया गया था। सुबह नौ बजे आपूर्ति रोक दी गई। शाम छह बजे कार्य होने के बाद ही सप्लाई चालू की गई। दिन भर लोगों को गर्मी में बिना बिजली के रहना पड़ा। लंबी कटौती होने के कारण इनवर्टर भी बंद हो गए। वहीं पॉटरी संचालकों को जेनरेटर के सहारे कार्य करना पड़ा। एक्सईएन अमित कुमार ने बताया कि ऊर्जा निगम की ओर से मरम्मत कार्य के चलते शटडाउन लिया गया था। यह शटडाउन पूर्व से ही निर्धारित था। शाम को कार्य के बाद सप्लाई चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें