फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: भाजपा जिलाध्यक्ष की फैक्टरी में इलेक्ट्रीशियन की करंट लगने से मौत, तार सही करने गया था युवक

Thu, 28 Sep 2023 10:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)

सार

फैक्टरी भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान की है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में नेशनल हाईवे पर गांव बिलसुरी के निकट स्थित एक फैक्टरी में करंट से इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


नगर की हीरा कॉलोनी निवासी धीरेंद्र इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। बताया गया कि गुरुवार शाम को वह नेशनल हाईवे स्थित सोयाबीन की बड़ी बनाने वाली फैक्टरी में तार सही करने गया था। बताया गया कि रात में कार्य करते समय वह करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। 

विज्ञापन

जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फैक्टरी भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान की है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें