फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली तक की दौड़ लगा रहे संभावित उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ और दिल्ली की दौड़ लगा रहे संभावित उम्मीदवार
विज्ञापन

बुलंशहर। सदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के एलान के बाद से सभी दलों के संभावित उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो गई हैं। सभी अपनी दावेदारी जताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। इसलिए लखनऊ से दिल्ली तक की दौड़ लगाने में जुट गए हैं।
गौरतलब है कि बीते मंगलवार को चुनाव आयोग ने प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की घोषणा कर दी है। बुलंदशहर की भी सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। तीन नवंबर को यहां भी मतदान होगा और 10 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे। एक ओर जहां जिला प्रशासन अपनी निर्वाचन संबंधी तैयारियों में जुटा है, वहीं दूसरी ओर संभावित उम्मीदवार भी अपनी जोर आजमाइश में जुट गए हैं। फिलहाल जनपद के प्रमुख दलों में बसपा के अलावा किसी दल ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। माना जा रहा है कि भाजपा 10 अक्तूबर तक तो अन्य दल इस सप्ताह के अंत तक अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे। वहीं, दूसरी ओर चुनाव की घोषणा के बाद से ही भाजपा, सपा, कांग्रेस, रालोद और आम आदमी पार्टी के संभावित उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत के दावे के साथ लखनऊ और दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं। उधर, जिस पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा अभी नहीं हुई है, उन सभी पार्टियों के जिलाध्यक्षों का कहना है कि जल्द ही सदर सीट के लिए प्रत्याशियों की घोषणा हाईकमान द्वारा की जाएगी। जिला संगठन मजबूती के साथ चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशी के साथ उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद-सपा का हो सकता है गठबंधन
उपचुनाव की घोषणा के बाद राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि बुलंदशहर सदर सीट पर सपा और रालोद गठबंधन संयुक्त प्रत्याशी घोषित कर सकते हैं। हालांकि, अभी इस बाबत दानों पार्टी संगठनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। सपा के जिलाध्यक्ष अमजद अली गुड्डू का कहना है कि उम्मीदवार और पार्टी कैंडिडेट का निर्णय हाईकमान को करना है। हाई कमान के निर्देश पर जिला संगठन कड़ी मेहनत कर अपने प्रत्याशी को विधानसभा पहुंचाएगा। वहीं, रालोद के जिलाध्यक्ष आसिफ गाजी का भी यही कहना है कि गठबंधन के बारे में निर्णय पार्टी हाईकमान लेगा। वहीं, एक कार्यक्रम के दौरान बुलंदशहर आए युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष वसीम राजा ने भी रालोद के गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की बात कही थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि गठबंधन किसके साथ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें