प्रचार वाहन पर सवार मासूम का सिर गली में आरपार डाली गई बीम से टकरा गया। इससे गंभीर रूप से घायल हुए मासूम ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद मची भगदड़ में कई अन्य बच्चे भी चोटिल हो गए। इस मामले को गांव के ही लोगों ने अपसी बातचीत में सुलटा लिया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी गई।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलबेगमपुर में प्रधान प्रत्याशी रूबीना पत्नी रागिब का टाटा मैजिक से प्रचार किया जा रहा था।
वाहन पर गांव के दर्जन भर बच्चे लटके हुए थे। बताया गया कि गांव की एक गली से प्रचार वाहन गुजरने के दौरान वाहन के ऊपर बैठे जावेद(10वर्ष)पुत्र जाहिद का सिर गली पर आरपार डाली गई बीम से टकरा गया।
उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। हादसे के बाद मची भदगड़ में कई बच्चे चोटिल हो गए। अस्पताल ले जाते समय जावेद की रास्ते में मौत हो गई।
जावेद की मौत से गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के गणमान्य लोगों ने गांव में ही दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी।