फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 14 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में होगी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अब इंटरमीडिएट तक की शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। दो विद्यालय उच्चीकृत होकर इंटरमीडिएट तक बन गए हैं। जबकि 14 स्कूलों को इंटरमीडिएट तक बनाया जाएगा। इस कार्य पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। बीबीनगर और अगौता में नए विद्यालय बन रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 16 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हैं। बीएसए डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि छात्राओं को उनके स्कूल के तीन किमी के दायरे में कक्षा नौ में प्रवेश दिलाया जाएगा और वह हॉस्टल में रहकर आगे की पढ़ाई करेंगी। दो स्कूलों में इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं चलाने के लिए हॉस्टल व अन्य काम लगभग पूरा हो चुका हैं। इनका संचालन आगामी शिक्षण सत्र से किया जाएगा। जबकि अब 14 विद्यालयों में भी नए कक्ष कक्षा और हॉस्टल समेत अन्य विकास कार्य होंगे। एक विद्यालय पर दो से तीन करोड़ रुपये तक खर्च किए जाएंगे। इसका लाभ छात्राओं को मिलेगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। इस पर जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना है। जिले के 16 ब्लॉक में अब 18 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हो जाएंगे। वहीं, दूसरी ओर बीबीनगर और अगौता में भी दो नए स्कूल बन रहे हैं। इन विद्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इनका निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है। इन्हें विभाग को हैंड ओवर किया जाएगा। इसके लिए पत्र मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें