अब अस्पतालों से चिकित्सकों और कर्मियों को गैरहाजिर रहना भारी पड़ सकता है। अस्पतालों में अब बायोमैट्रिक सिस्टम लगाए जाएंगे। इससे चिकित्सक और कर्मियों की मनमानी पर रोक लगेगी। गैरहाजिर रहने वाले चिकित्सकों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बायोमैट्रिक सिस्टम लगाए जाएंगे। बायोमैट्रिक सिस्टम लगाने के पीछे मुख्य वजह चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की मनमानी को रोकना है।
सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बायोमैट्रिक सिस्टम से उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इससे अस्पतालों से नदारद रहने वाले चिकित्सकों और कर्मियों की मनमानी पर अंकुश लग सकेगा।
अस्पतालों से चिकित्सकों और कर्मियों की लगातार अनुपस्थिति की मिल रही शिकायतों के बाद बायोमैट्रिक सिस्टम लगाने का निर्णय किया गया है। ब्यूरो