फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश मैदान में आज जलेगा 40 फीट के रावण का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
नुमाइश मैदान में आज जलेगा 40 फीट के रावण का पुतला
विज्ञापन

बुलंदशहर। बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा शुक्रवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर के नुमाइश मैदान में दशहरा पर मेले का आयोजन होगा, जहां 40 फीट के रावण का पुतला जलेगा। व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए श्रीराम लीला सभा के पदाधिकारी और कारीगर अपने-अपने कार्य में जुट गए हैं। वहीं, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिसबल तैनात रहेगा।
नगर में आयोजित श्रीरामलीला सभा के अध्यक्ष नीरज जिंदल ने बताया कि दशहरा को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले तैयार हैं और नुमाइश मैदान में खड़े करने का काम शुरू हो गया है। कार्यक्रम स्थल पर लाइट आदि की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। वहीं, औरंगाबाद कस्बे में मेला प्रभारी उमेश सिंघल ने बताया कि शुक्रवार को मां काली की शोभायात्रा के साथ राम-रावण नगर में युद्ध करते हुए बाड़े में पहुंचेंगे। इस दौरान मेले का भी आयोजन होगा। इसी तरह जिलभर में जगह-जगह दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरा पूजन का शुभ मुहूर्त
पंडित राज शर्मा ने बताया कि इस बार दशहरा त्योहार सर्वार्थ सिद्धि, कुमार एवं रवि जैसे कई महायोग में मनाया जाएगा। सर्वार्थ सिद्धि योग एवं कुमार योग सूर्योदय से सुबह 9.16 तक व रवि योग पूरे दिन रहेगा। दशमी तिथि 14 अक्तूबर की शाम 06.52 से शुरू होकर 15 अक्तूबर की शाम 06.02 पर समाप्त होगी। श्रवण नक्षत्र 15 अक्तूबर सुबह 06.16 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। घरों में पूजन के लिए सुबह 6.25 से 10.46 तक शुभ योग रहेगा। इसके बाद 10.46 से दोपहर 12.12 तक राहुकाल रहेगा और दोपहर 02.02 से 02.47 तक विजय मुहूर्त रहेगा। इस दौरान दशहरे का पूजन शत्रु पर विजय प्राप्ति के लिए व शस्त्र पूजन के लिए किया जाता है।
इन स्थानों पर होगा रावण के पुतले का दहन
स्थान समय
बुलंदशहर नुमाइश मैदान शाम पांच बजे
बीबीनगर हिंगवाड़ा मार्ग शाम सात बजे
औरंगाबाद रावण मैदान शाम छह बजे
गुलावठी रामलीला मैदान रात्रि 12.00 बजे
अनूपशहर रामलीला मैदान शाम पांच बजे
बुगरासी इंटर कॉलेज शाम 6.30 बजे
अहार निकट बस अड्डा शाम छह बजे
डिबाई रावण की पटरी शाम पांच बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें