फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी का जवान बना शिक्षक तो मांग ली 10 लाख की कार, तोड़ा रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसी का जवान बना शिक्षक तो मांग ली 10 लाख की कार, तोड़ा रिश्ता
विज्ञापन

सिकंदराबाद। पीएसी के जवान के टीचर बन जाने पर वर पक्ष ने दहेज में 10 लाख की कार मांग ली। मांग पूरी नहीं होने पर रिश्ता करने से मना कर दिया। अब एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता मोहल्ला नेहरूगंज अनूपशहर निवासी आकाश पुत्र ऋषिपाल के साथ तय किया था। जब रिश्ता तय किया गया तो आकाश पीएसी में नौकरी करता था। सात जुलाई 2021 को गोद भराई की रस्म हुई। वर पक्ष के 18 लोगों को एक-एक हजार रुपये की विदाई दी गई थी। इसके अलावा अन्य सामान भी दिया गया। फरवरी में शादी की तारीख तय हो गई। उन्होंने बताया कि रिश्ता तय करने के कुछ समय बाद ही आकाश का चयन परिषदीय विद्यालय में शिक्षक के रूप में हो गया। पहली नौकरी छोड़कर दूसरी नौकरी ज्वाइन करने के लिए आकाश को उन्होंने पांच लाख रुपये भी दिए। लेकिन अब आकाश के शिक्षक बनने के बाद पिता ऋषिपाल, माता गुड्डी देवी, मौसा सुनील अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख नगद, ब्रेजा कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आकाश के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। इस पर उन्होंने पांच लाख वह अन्य सामान के वापस किए जाने की मांग की तो उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। मामले में कोतवाल प्रभारी जयकरन सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें