फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सुबह टहलने निकले पूर्व फौजी पर कुत्तों ने किया हमला

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में कुत्ते के हमले में घायल पूर्व फौजी धर्मेद्र। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। भाईपुरा रोड पर सुबह टहलने निकले सेवानिवृत्त फौजी पर आठ से 10 कुत्तों ने हमला बोल दिया। इसमें बाग मालिक का जर्मन शेफर्ड नस्ल का पालतू कुत्ता भी था। घायल अवस्था में परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां एआरवी लगवाने के बाद उन्हें सीरम लगवाने के लिए दिल्ली भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह प्रतिदिन की तरह भारतीय थलसेना से सेवानिवृत्त इंद्रानगर काॅलोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार टहलने के लिए निकले। बारिश के चलते स्टेडियम में पानी भरा होने पर भाईपुरा रोड पर टहलने लगे। धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आम के बाग के पास अचानक आठ-10 कुत्तों ने उनपर हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर राहगीरों ने उन्हें कुत्तों से बचाया। कुत्तों ने बाजू व शरीर पर काट लिया था। हमले करने वालों में एक कुत्ता जर्मन शेफर्ड नस्ल का था, जो बाग मालिक का पालतू कुत्ता था। जिला अस्पताल पहुंचने पर पूर्व फौजी को एआरवी लगवाने के बाद एआरएस के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज उपाध्याय एवं फार्मासिस्ट अरुण यादव ने बताया कि पूर्व फौजी के दोनों बांह पर कुत्ते के हमले से गहरे जख्म हो गए। गहरे जख्म होने पर एंटी रैबीज सीरम लगवाना जरूरी होता है। इसलिए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रतिदिन ओपीडी में कुत्ता-बंदर हमले में घायल लोग एआरवी लगवाने आ रहे हैं। जख्म गहरे होने पर संबंधित को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया जाता है। - डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें