फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पूर्व अधीक्षक पर अभद्रता का आरोप लगा चिकित्सकों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
खाली पड़ी ओपीडी चिकित्सक का इंतजार करते रोगी संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। संयुक्त चिकित्सालय (सीएचसी) में तैनात पूर्व अधीक्षक डॉ. पूनम सिंह पर चिकित्सकों समेत अन्य स्टाफ ने अभद्रता का आरोप लगाकर बुधवार को ओपीडी का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद सीएमओ कार्यालय पहुंचकर डाॅ. पूनम को हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा। सिर्फ डॉ. पूनम और डॉ. मोनिका ने ओपीडी की। इस दौरान इलाज कराने पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सीएचसी सिकंदराबाद की चिकित्सा अधीक्षक रहीं डॉ. पूनम सिंह पर इससे पहले भी आरोप लगे थे। इसके बाद सीएमओ ने उनसे चिकित्सा अधीक्षक का चार्ज लेकर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हेमंत रस्तोगी को सौंप दिया था। अब फिर से उन पर अस्पताल में तैनात अन्य चिकित्सकों, स्टाफ नर्स व आशा कार्यकर्ता ने कार्य न करने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। डॉ. पूर्णिमा सिंह व डॉ. दीप्ति ने कहा कि डॉ. पूनम सिंह चार्ज से हटने के बाद और अभद्रता करने लगी हैं। हमें ओपीडी में कार्य नहीं करने देतीं। मरीज का पर्चा छीनकर ले जाती हैं। इलाज और परामर्श के दौरान मरीज का वीडियो बना लेती हैं।
आशा कार्यकर्ता ने कहा कि किसी गर्भवती को नार्मल डिलीवरी के लिए लाते हैं तो उसे भगा देती हैं। सीजेरियन डिलीवरी करवाने का दवाब बनाती हैं। डॉ. सपना व डॉ. किंजल राय ने आरोप लगाया कि डॉ. पूनम घूम-घूमकर मरीजों को बरगलाती रहती हैं। सीएमओ कार्यालय पहुंचे चिकित्सकों और स्टाफ ने कहा कि अगर डॉ. पूनम पर कार्रवाई न होने की स्थिति में हम कार्य नहीं सकेंगे। इस दौरान डॉ. अमित सक्सेना, डॉ. अनिल, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. फराह खान समेत बाकी स्टाफ व आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


महिला चिकित्सक बाहर से दवाई और अल्ट्रासाउंड की जांच लिखती हैं। ये सुविधाएं अस्पताल में हैं। इसका विरोध करने पर इस तरह के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। - डॉ. पूनम सिंह
सीएचसी सिकंदराबाद के चिकित्सक और स्टाफ अपनी परेशानी बताकर गए हैं। अभी सीएचसी अधीक्षक बाहर गए हुए हैं। उनकी रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ

मरीजों की पीड़ा
खांसी-बुखार से पीड़ित होने पर उपचार करवाने के लिए आया था। दो घंटे चिकित्सक का इंतजार किया। नहीं आने पर वापस जाना पड़ रहा है। -जगदीश, निवासी गांव नेतरामपुरी

हाथ में फ्रैक्चर होने पर मंगलवार को एक्सरे के बाद चिकित्सक ने बुधवार को प्लास्टर चढ़ाने के लिए बुलाया था। चिकित्सक के नहीं मिलने पर लौटना पड़ रहा है। - आमिर, निवासी गांव शहपानी
विज्ञापन


बेटे सादिक को उल्टी-दस्त की समस्या है। ओपीडी में चिकित्सक के न होने पर उपचार नहीं मिल सका। - तसलीम, निवासी मोहल्ला रिसालदारान

पिछले तीन साल से मधुमेह का उपचार चल रहा है। बुधवार को ओपीडी में आई तो कोई भी चिकित्सक नहीं मिला। - शकुंतला देवी, निवासी गांव बिलसूरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें