फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मत फैलाओ प्रदूषण’

Thu, 27 Oct 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
दीपावली के त्योहार पर पटाखे चलाकर प्रदूषण मत फैलाओ। कुछ इस तरह का संदेश देते हुए एल्पाइन स्कूल के बच्चों ने रैली निकाली। रंग-बिरंगे परिधानों में आए बच्चों ने सजावटी दीए और मोमबत्तियों का प्रदर्शन किया।

जंक्शन रोड स्थित एल्पाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शहर में रैली निकाल कर पटाखे मुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ केडीए सचिव इंदुप्रकाश सिंह ने किया। रैली वैशाली कॉलोनी से प्रारंभ होकर शहर के मुख्यमार्ग गांधी रोड से होती हुई जेवर अड्डे पर जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति आगाह किया। वहीं, स्कूल में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने दीपोत्सव पर्व मनाया। रंगबिरंगे परिधानों में आए बच्चों ने तरह-तरह के मोमबत्ती और दीये की कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों ने मोमबत्ती और दिए जलाकर गणेश और लक्ष्मी का पूजन किया। स्कूल की प्रधानाचार्या निधि गुलाठी ने पटाखे मुक्त दीवाली मनाने का संदेश दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें