डीएम ने महिला को दिया 5 लाख की मदद का चेक
- फोटो : ब्यूरो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मां की मौत के बाद खून से खत लिखने के मामले में शासन की ओर से जिलाधिकारी ने दोनों बच्चियों लतिका और तान्या की नानी को पांच लाख रुपये का चेक दिया है।
20 जून को नगर कोतवाली क्षेत्र में अन्नू बंसल की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई थी। अन्नू की मां ने पति समेत 8 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दोषी मानते हुए पति मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।